राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर परिवार न्यायालय में बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक

उरई। आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई में अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की चतुर्थ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर प्रधान न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार पाण्डेय ने की, जबकि प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में परिवार कल्याण विशेषज्ञों एवं मध्यस्थगण को निर्देश दिए गए कि पारिवारिक, वैवाहिक एवं भरण-पोषण से संबंधित अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह-समझौते का प्रयास किया जाए। पक्षकारों के बीच सुलह वार्ता और मध्यस्थता कराकर अधिक से अधिक दाम्पत्य विवादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने पर जोर दिया गया।
परिवार कल्याण विशेषज्ञ प्रियंका द्विवेदी ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त पत्रावलियों में मीडिएशन कराया जा रहा है तथा वादकारियों से लगातार संपर्क कर सुलह वार्ता कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं सदस्य एवं मध्यस्थ विनोद प्रकाश व्यास ने भी अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए पक्षकारों के बीच मध्यस्थता कराने की बात कही।
बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पक्षकारों को समझाकर अधिक से अधिक मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। बैठक में सदर मुंसरिम काजी वसीम उल्ला, कर्मक्षेत्र अवस्थी एडवोकेट, रविन्द्र पटेल एडवोकेट, नयन चतुर्वेदी एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें