कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष यातायात अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने समेत विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 444 वाहनों के चालान किए गए।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाने और वाहन के जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।











