कालपी (जालौन)। अलग-अलग ग्रामों में दो लोग अपने पड़ोसी से झगड़ा कर रहे थे तभी चौकी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक ज्ञान भारतीय छौक चौकी उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही अलग-अलग ग्रामों से झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम सरसेला निवासी सुशील कुमार पुत्र खुशाली जोल्हूपुर निवासी जंग बहादुर पुत्र करतार समेत दोनों लोग अपने ग्रामों में पड़ोसी से गाली गलौज करके झगड़े को अंजाम दे रहे थे तभी पुलिस टीम ने अलग-अलग ग्रामों में पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकडकर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में पुलिस ने अभियुक्तो के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









