कालपी (जालौन)। चौकी प्रभारी ने अभियान के तहत एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया तथा गांजा बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देशन में ज्ञान भारतीय छौक चौकी प्रभारी विपिन कुमार यादव सिपाही प्रेम प्रकाश विकास विपिन कुमार आदि पुलिस बल के साथ सोमवार की रात क्षेत्र में चैकिंग अभियान पर भ्रमण कर रहे थे वही झांसी कानपुर हाईवे सड़क समीप उसर गांव के पास रण विजय उर्फ चंद्रपाल पुत्र उदय नारायण निवासी उसर गांव झोला में 1 किलो 15 ग्राम गांजा भरकर गांव में बिक्री के लिए लिए जा रहा था तभी पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में देख कर जामा तलाशी ली तो झोला में रखा हुआ गांजा बरामद किया तथा आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ जुर्म धारा 8/20 नार्कोटिक के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र को जांच सौंपी तथा दर्ज मुकदमे के आरोपी अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर संबंधित अदालत में प्रस्तुत कर जेल भेजा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









