किसान देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला:श्याम बिहारी
कालपी जालौनl अनुरागिनी संस्था द्वारा जनपद जालौन के विकासखंड महेवा अंतर्गत ग्राम नूरपुर में कृषक समृद्धि उत्सव एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता रहे l
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बालक दास पाल, उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर, भारतीय जनता पार्टी सुशासन प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह जादौन, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूर्य नायक, जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय सह-संयोजक जन्मेजय सिंह एवं ग्राम प्रधान लाल सिंह सेंगर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। कृषि के साथ पशुपालन को बढ़ावा देकर किसानों की आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि से ही गांव और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बालक दास पाल ने कहा कि किसानों को कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं, नवीन एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों तथा ग्रामीण आजीविका से जुड़ी गतिविधियों के प्रति जागरूक करना होगा गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर नवाब सिंह जादौन सूर्य नायक ने किसानों से संवाद करते हुए कृषि के साथ पशुपालन को बढ़ावा देने, टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि कृषक समृद्धि उत्सव के माध्यम से किसानों को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों, समस्याओं और संभावनाओं पर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तो गांव भी मजबूत होंगे। अनुरागिनी संस्था किसानों, महिलाओं और ग्रामीण समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे कृषक समृद्धि उत्सव के साथ आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शिविर में डॉ. रामवीर सिंह सेंगर, डॉ. अनीस, डॉ. यज्ञदत्त दूर्वार एवं डॉ. अनीता वर्मा ने 536 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए इसे गांव के लोगों के लिए उपयोगी पहल बताया कार्यक्रम में अनुरागिनी संस्था की ओर से श्याम करण प्रजापति, प्रद्युम्न सिंह एवं हरिहर सिंह सहित संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार जादौन ने किया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारियों ने किसानों और ग्रामीण समुदाय के सतत विकास, स्वास्थ्य जागरूकता तथा आत्मनिर्भर ग्रामीण समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












