कालपी (जालौन)। एक मोहल्ले में पुत्र को अपनी मां से झगड़ा करना महंगा पड़ा वहीं चौकी प्रभारी ने आरोपी पुत्र को दबोच कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना सिपाही हामीद पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने मोहल्ला निवासी इंदिरा नगर निवासी इंद्रपाल उर्फ अन्नू पुत्र लखन लाल अपनी मां को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









