ससुराल जनो ने दहेज की मांगकर विकलांग बहू को भगाया घर से

कालपी (जालौन)। नगर एक मोहल्ले में विकलांग बहू से ससुराल जनो ने दहेज की मांग को पूरी न करने पर बहू का उत्पीड़न कर घर से निकलने की घटना को लेकर पीड़िता ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर ससुराल जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की लगाई गुहार।
मोहल्ला उदनपुरा निवासिनी सेफ्ता पुत्री अतिकुर रहमान ने कोतवाली कालपी में मौजूद प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देने के उपरांत शिकायत की छाया प्रति देते हुए अवगत कराया कि 20 जनवरी वर्ष 2024 को मुस्लिम रीत रिवाज के तहत तौसीब पुत्र नफीसुल रहमान निवासी मोहल्ला उदनपुरा कस्वा व थाना कालपी जिला जालौन के साथ सम्पन्न हुई थी। प्रार्थिनी पैर से विकलांग है, तथा प्रार्थिनी बी.ए, एम.ए, बी.एड,टैट पास है। प्रार्थिनी के पिता ने प्रार्थिनी की शादी में तोहफे के रुप में लिस्ट के मुताविक काफी सामान करीब दस लाख रुपये व अतिरिक्त सोने चाँदी के जेवरात दिये थे। लेकिन प्रार्थिनी का पति तौसीब, ससुर नफीसुल रहमान पुत्र अब्दुल रहमान, सास फहमीदा पत्नी नफीसुल रहमान, देवर तौहीद पुत्र नफीसुल रहमान, कु. अवीदा पुत्री नफीसुल रहमान प्रार्थिनी के पिता के द्वारा दिये गये उपहार सामान से संतुस्ट नहीं थे, आये दिन प्रार्थिनी के उपर ससुरालजन प्रार्थिनी को शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते थे। प्रार्थिनी के पिता जी व ससुरालीजनो का मकान लगा हुआ है, प्रार्थिनी का पति प्रार्थिनी के बड़े पापा का लड़का है प्रार्थिनी के सभी ससुरालीजनो को पहिले से ही मालूम था कि प्रार्थिनी एक पैर से विकलांग है। प्रार्थिनी के सभी ससुरालीजनो ने कहा कि हम लोगो को अतिरिक्त दहेज के साथ में एक चार पहिया वाहन चाहिये. इस पर प्रार्थिनी ने कहा कि अब मेरे पिता जी अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थ है। इस पर प्रार्थिनी के सभी ससुरालीजन क्रोधित हो गये तथा अतिरिक्त दहेज को लेकर शारीरिक व मानसिक यातनाये देने लगे प्रार्थिनी जब अपने मायके आयी तब प्रार्थिनी ने अपने माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को अतिरिक्त दहेज के बारे मे बताया तब प्रार्थिनी के पिता नगर व मोहल्ले के लोगो ने प्रार्थिनी के ससुरालीजनो को समझाया लेकिन वे लोग नही माने तथा और अधिक उत्पीड़न करने लगे। प्रार्थीनी के सभी ससुरालीजनो ने दिनांक 06.06.2024 को मारपीट कर घर से निकाल दिया तथा समस्त जेवरात छीन कर रखलिये, प्रार्थिनी केवल अपने पहिने हुये कपड़े मे अपने मायके आ गयी तथा सभी बाते बतायी। प्रार्थिनी ने सोचा कि शायद आगे बात बन जाये इसलिये कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की प्रार्थिनी को घर से निकालने के कुछ दिन बाद पंचायत हुयी, लेकि पंचायत में कोई फैसला नही हो सका दिनांक 23.08.2026 की शाम 3:30 बजे प्रार्थिनी का पति तौसीब प्रार्थिनी के ससुर नफीसल रहमान, सास फहमीदा, प्रार्थिनी के घर पर आये। प्रार्थिनी के पिता जी ने बड़े आदर के साथ घर में बैठने के लिये कहा, इस पर सभी क्रोधित हो गये और बोले कि हमलोग यहां बैठने नही आये आज फैसला करने आये हैं। प्रार्थिनी के सास, ससुर प्रार्थिनी के माता , पिता व अन्य परिवीजनों के समक्ष प्रार्थिनी के पति तौसीब ने प्रार्थिनी को तीन बार तलाक तलाक तलाक कह कर चले गये तथा गन्दी गन्दी गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये, जाते समय यह भी धमकी दी कि यदि रिपोर्ट की तो जान से मार देगे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें