कानपुर देहात। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर अकबरपुर में उत्साह और भाईचारे के माहौल में जुलूस निकाला गया। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव शेखू खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे स्टॉल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों एवं राहगीरों को फल वितरित किए गए।
इस अवसर पर शेखू खान ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक मौके पर सभी लोगों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ मौलाना एवं मौलवीगण को भी शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बृजमोहन यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कल्लू यादव, राजू खान, पप्पू राइन सहित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं।









