विद्युत लाइनों के हटाने/विस्थापन से संबंधित कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में विद्युत लाइनों को हटाने/विस्थापित किए जाने से संबंधित कार्यों के चिन्हीकरण, वर्तमान प्रगति एवं अवशेष कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत लाइनों को हटाने एवं विस्थापित किए जाने से संबंधित लंबित कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए सभी अवशेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं विद्युत विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर संबंधित कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग को अवशेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में संबंधित विभागों द्वारा की गई प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय सहित विद्युत विभाग के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें