पुत्र की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, समाजवादियों ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात

 

कानपुर देहात। पुत्र की हत्या के मामले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के साथ जनपद कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों के समक्ष अपनी आशंका व्यक्त करते हुए मामले की जांच वर्तमान जांच क्षेत्र से हटाकर किसी अन्य सक्षम एवं स्वतंत्र अधिकारी से कराए जाने की मांग की।

जनपद कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा एवं राघव अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष भोगनीपुर के नेतृत्व में पुरंदर निवासी कैलाश बाबू अपने परिजनों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों से मिले। कैलाश बाबू ने बताया कि उनके पुत्र शशांक उर्फ सौरभ की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी, जिसकी रिपोर्ट थाना बरौर में दर्ज कराई गई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच को लेकर अपनी आशंका व्यक्त करते हुए जांच स्थानांतरित किए जाने की मांग रखी।

पीड़ित परिवार ने अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद के समक्ष अपनी बात रखते हुए अनुरोध किया कि थाना बरौर एवं क्षेत्राधिकारी डेरापुर के स्तर से चल रही जांच को किसी अन्य सक्षम एवं स्वतंत्र अधिकारी/इकाई को सौंपा जाए, ताकि वास्तविक तथ्यों का निष्पक्ष रूप से सामने आना सुनिश्चित हो सके।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार की बात गंभीरता से सुनी और उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शेखू खान, सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष, महिला सभा की श्रीनू अख्तर, पुखरायां सभासद नफीस राइन, जिला अध्यक्ष बृजमोहन यादव, जिला उपाध्यक्ष रामावतार इंजीनियर, ब्लॉक अध्यक्ष कुमार गोविंद सिंह, बलवान सिंह, रामबाबू, श्याम बाबू, रत्नेश बाबू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव स्तर पर आवाज उठाई जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें