सुख-दुख में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े नजर आए सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री

 

सरमन खेड़ा, कानपुर देहात। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के सरमन खेड़ा ब्लॉक में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में शामिल होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ग्राम भदेशा निवासी मुखराम कोरी जी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। सूचना मिलने पर राघव अग्निहोत्री उनके निज निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए बेहद कठिन समय है और इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

वहीं मगधपुरवा निवासी महेंद्र प्रताप सिंह का मोटरसाइकिल से दुर्घटना हो गई थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद राघव अग्निहोत्री उनके निज निवास पहुंचे और स्वर्गीय महेंद्र प्रताप सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी परिवार के साथ खड़े हैं।

इस दौरान पूर्व प्रधान रवि सिंह राजावत शिवकुमार परिहार, संदीप सिंह, रामबली द्विवेदी, सुशील कुमार द्विवेदी, दीपू अवस्थी, सेक्टर प्रभारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, मयंक दीक्षित, उत्तम ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें