कालपी (जालौन) शनिवार के दिन सुबह 28 वर्षीय अमन निवासी थाना एट ग्राम हरदोई गुर्जर एवं उसकी 23 वर्षीय पत्नी पार्वती एवं 3 वर्षीय मासूम बच्चे को बाइक में बैठा कर जनपद हमीरपुर थाना जलालपुर ग्राम भेड़ी जलालपुर रिश्तेदारी से अपने निज निवास बाइक चला कर जा रहा था तभी जोल्हूपुर मोड़ आने पर सड़क पर आ रहे सांड को बचाने में बाइक असंतुलित होकर सड़क में गिर गई जिससे मैं तथा मेरी पत्नी बाल बाल बच गई मासूम बच्चा जैनब घायल हो गया मासूम बच्चे को घायल अवस्था में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने मासूम बच्चे की जांच की जांच दौरान प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









