जनसमस्याओं के समाधान में दिखी तत्परता, डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

17 शिकायतों में 11 का मौके पर निस्तारण, शेष के लिए पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजीं

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शनिवार को थाना कुठौंद में आयोजित थाना समाधान दिवस में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 6 शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजी गईं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित टीमें मौके पर जाकर दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए नियमानुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी फरियादी की शिकायत लंबित न रहे और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई हो।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पुलिस अधिकारी फरियादियों की शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनें और प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी तथा पीड़ित व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य करेगी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय के साथ मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को त्वरित राहत मिल सके और शासन की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप प्रभावी जनसुनवाई सुनिश्चित हो।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राकेश सोनी, सीओ, थानाध्यक्ष आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें