कानपुर देहात में यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 531 वाहनों के चालान

कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में  विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 531 वाहनों के चालान किए। पुलिस की इस कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
कानपुर देहात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, हेलमेट पहनें और अपने साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन के जरूरी दस्तावेज रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें