कालपी (जालौन) बीते दिन शाम को तीन मनचले युवकों को लड़कियों से छीटा कशी करना महंगा पड़ा वही हल्का इंचार्ज ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक 2 दिन पूर्व नगर में सड़कों से निकलने वाली लड़कियों से तीन मनचले युवक आए दिन छीटाकशी करते थे उक्त घटना को पुलिस ने संज्ञान में लेकर भ्रमण दौरान उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया ने रामगंज निवासी गण तौफीक पुत्र मोबीन इशहाक पुत्र मुख्तार तरी बुल्दा निवासी साहिल मंसूरी पुत्र शकील मंसूरी समेत तीनों लोग लड़कियों से आय दिन छीटाकशी कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर घटना में जुर्म धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज किया तथा तीनों अभियुक्तों खिलाफ जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












