कालपी (जालौन)। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीक्षक के साथ नगर में चैकिंग की चैकिंग दौरान प्राइवेट क्लीनिक में अभिलेख न पाए जाने पर ताला लगाकर सील किया उक्त चैकिंग से प्राइवेट डॉक्टरों के बीच हड़कंप मच गया।
शुक्रवार के दिन डीएम एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी संयुक्त के निर्देश पर एसीएमओ डॉक्टर अरविंद भूषण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के अधीक्षक डॉ दिनेश बर्दिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बाजार में प्राइवेट क्लीनिक तथा झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया वही कागजीपुरा स्थित प्राइवेट क्लीनिक में डॉक्टर छुन्ना लाल विश्वकर्मा क्लीनिक में बैठकर आने वाले मरीजों का इलाज कर रहा था तभी टीम ने पहुंचकर अभिलेख मांगे चैकिंग दौरान एक भी अभिलेख नहीं दिखा सका वही टीम ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल क्लीनिक को ताला बंद कर सील किया स्वास्थ्य टीम जैसे ही चैकिंग के लिए बाजार में आई उसी समय भनक लगते हुए कई अपने प्राइवेट क्लीनिक संस्थानों को बंद कर झोलाछाप डॉक्टर नदारत हुए वहीं एसीएमओ ने अवगत कराया कि मरीज के द्वारा प्राइवेट क्लीनिक डॉक्टर लोग ज्यादा पैसा लेकर गलत इलाज करने की शिकायत बराबर मिल रही थी उन्होंने चैकिंग दौरान अवगत कराया कि जिन डॉक्टरों के पास अभिलेख सही है वह अपनी क्लीनिक खोलकर सकुशल तरीके से संचालन कर सकते हैं बिना अभिलेख के कोई भी प्राइवेट क्लीनिक चलाएगा तो ऐसे लोगों पर कानून का शिकंजा कसकर उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में शीघ्र लाई जाएगी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












