क्रय केंद्रों पर बिचौलियों पर रहेगी कड़ी नजर, किसान किसी समस्या पर कंट्रोल रूम नंबर 05162-257090 पर करें संपर्क
जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जनपद में किसानों की सुविधा के लिए 40 मूंग क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां किसान अपनी मूंग की उपज सुगमता से बेच सकते हैं। मूंग का निर्धारित क्रय मूल्य 8,768 प्रति कुंतल है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित क्रय केंद्रों पर ही अपनी उपज का विक्रय करें और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, तहसीलदारों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित मूंग क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि किसानों को उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने क्रय केंद्रों पर बिचौलियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी मूंग क्रय केंद्र पर बिचौलिया पाया जाता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसी भी मूंग क्रय केंद्र पर उपज की खरीद, भुगतान अथवा अन्य किसी समस्या के संबंध में किसान कंट्रोल रूम नंबर 05162-257090 पर संपर्क कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समाधान कराया जाएगा। जनपद में स्थापित मूंग क्रय केंद्रों का संचालन विभिन्न फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों, सहकारी समितियों एवं संबंधित संस्थाओं के माध्यम से किया जा रहा है। क्रय केंद्रों की सूची इस प्रकार है, किसान डेवलपमेंट प्रोड्यूसर कंपनी लि. — अनाज मंडी, उरई, शुभारम्भ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि. — कालपी मंडी, उरई नेचुरल फार्मिंग प्रोड्यूसर कंपनी लि. — कोटरा मंडी, अधिमान कृषि फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि. — विशिष्ट मंडी, उरई, नागेश्वर बायोएनर्जी एंड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि. — विशिष्ट मंडी, कदौरा, पुलकेतु फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि. — विशिष्ट मंडी, कदौरा, कृषि भैरव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि. — जालौन मंडी, कासमपुर ग्रीन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि. — कालपी मंडी, जेएन देशी फूड प्रोसेसिंग एंड ऑर्गेनिक प्रोड्यूसर कंपनी लि. — नवीन मंडी, उरई, आत्मनिर्भर किसान उत्पादक संगठन फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी — मंडी स्थल, रामपुरा, कृषिजीवी उन्नति एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि. — कोंच मंडी, महाराजा तेज सिंह किसान प्रोड्यूसर कंपनी लि. — कोटरा मंडी, पीनट एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि. — कोटरा मंडी, गणेश कृषि उत्पादन एवं विपणन सहकारी समिति लि. — मंडी परिसर एट, इटावा खुर्द फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि. — एट मंडी, विद्यांचल किसान प्रोड्यूसर कंपनी लि. — विशिष्ट मंडी, बुंदेलखण्ड मात्र भूमि कृषि ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी — जालौन मंडी, बी-पैक्स लि० एट, बी-पैक्स लि० कैथेरी, बी-पैक्स लि० आटा, बी-पैक्स लि० सहाव, केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार लि० जालौन, वी-पैक्स लि० मडोरा, क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि० माधौगढ़, सहकारी संघ लि० सरावन, क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि० जालौन, बी-पैक्स लि० सिकरीराजा, वी-पैक्स लि० तीतरा खलीलपुर, सहकारी संघ/पूर्ति भण्डार दिरावटी, सहकारी संघ लि० कैथेरी, बी-पैक्स लि० जुझारपुरा, क्रय-विक्रय सहकारी समिति उरई, पचीपुरी एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लि०, पी०सी०एफ०कृ०से०के०उरई, बी-पैक्स लि०जैसारीकलां, बी-पैक्स लि० किशुनपुरा, जालौन बायो एनर्जी फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि०, जालौन जिला सहकारी फेडरेशन लि०, राजाराम मडोरी फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि०, बी-पैक्स लि० गांधीनगर गधेला।
जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अपनी मूंग की उपज निर्धारित क्रय केंद्र पर ही लाएं और किसी भी बिचौलिए के माध्यम से उपज का विक्रय न करें। प्रशासन द्वारा क्रय केंद्रों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, पारदर्शी खरीद व्यवस्था और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।












