मोबाइल की रोशनी में जुआ खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार, ₹36,250 नकद समेत अन्य सामान बरामद

कानपुर देहात। थाना शिवली पुलिस ने आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल की रोशनी में जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹36,250 नकद, 52 ताश के पत्ते, गमछे का फड़, सात मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक, 21 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चम्पतपुर में नहर पटरी के पास पाकर के पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना शिवली पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो 11 लोग मोबाइल की रोशनी में ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस ने सभी को मौके से हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से जुए के फड़ से ₹28 हजार और जामा तलाशी में ₹8,250 समेत कुल ₹36,250 नकद, 52 ताश के पत्ते, एक गमछे का फड़, सात मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार, अमर सिंह, अवधेश, चन्द्र कुमार उर्फ सोनू, मो. अनीश, अब्दुल वाहिद, रिंकू, आनंद, पंकज, ब्रजेश उर्फ सौरभ और राजा के रूप में हुई है। आरोपी कानपुर देहात और कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना शिवली में मु0अ0सं0 291/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें