कानपुर देहात। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उ०प्र० मिशन रोजगार अभियान के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा पुरूष एवं महिला बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन शिववती शिवनंदन शुक्ला महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में दिनांक 21.08.2026 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया जायेगा। उक्त रोजगार मेले में हाईस्कूल से स्नातक आई० टी० आई० एवं पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण छात्र उम्र 18 से 35 वर्ष वेतनमान 13 हजार से 21 हजार तक देय होगा इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी, 2 फोटो के साथ निर्धारित तिथि व समय पर शिववती शिवनंदन शुक्ला महाविद्यालय पुखरायां में उपस्थित हों यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है एवं प्रतिभाग हेतु कोई मार्ग व्यय आदि देय नहीं होगा।













