नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर देहात। थाना सट्टी पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म की घटना में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर जहांगीरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को एक महिला ने थाना सट्टी में तहरीर देकर अपनी करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को आकाश द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आकाश पुत्र चन्द्रपाल, निवासी ग्राम महकापुर, थाना सट्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद किया। पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
20 अगस्त को थाना सट्टी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी आकाश पुत्र चन्द्रपाल, उम्र करीब 20 वर्ष, को जहांगीरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कालीचरण, उपनिरीक्षक रामलखन, कांस्टेबल अजय कुमार और कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें