रिश्तेदार बनकर साइबर ठगी, शिवली पुलिस ने वापस कराए ₹10 हजार

कानपुर देहात। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस करा दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के खाते में ₹10,000 की रकम वापस कराई।
जानकारी के अनुसार ग्राम मारग मैथा निवासी प्रदीप अवस्थी से साइबर ठग ने रिश्तेदार बनकर फोन किया और खुद को परेशानी में बताते हुए मदद के नाम पर कुल ₹10,000 अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने 11 दिसंबर 2025 को थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत पर साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित स्तर पर कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि 20 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने शिवली पुलिस का धन्यवाद किया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। वहीं मोबाइल फोन खोने की स्थिति में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें