माह अगस्त का खाद्यान्न वितरण 25 अगस्त तक

कानपुर देहात। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उ०प्र० जवाहर भवन, लखनऊ के अन्तर्गत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों के मध्य आवश्यक वस्तुओं के वितरण हेतु माह अगस्त 2026 हेतु आंवटित खाद्यान्न के वितरण की तिथि का निर्धारण करते हुये दिनांक 05 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण निर्धारित किया गया था।

आयुक्त,  खाद्य तथा रसद विभाग उ०प्र० जवाहर भवन, लखनऊ के पत्र द्वारा दिनाँक 03.08.2026 से 11.08.2026 तक कॉवड यात्रा के कारण कतिपय जनपदों में खाद्यान्न का उठान एवं वितरण का कार्य अपेक्षित गति से न होने कारण से माह अगस्त, 2026 के सापेक्ष खाद्यान्न वितरण की तिथि दिनॉक 25.08.2026 तक विस्तारित किये जाने के निर्देश किये है।
अतः समस्त राशन कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम. 2013 के अन्तर्गत आवंटन माह अगस्त 2026 का खाद्यान्न वितरण की तिथि दिनॉक 25.08.2026 तक विस्तारित की जाती है। दिनाँक 25.08.2026 तक ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा, मोबाईल ओ०टी०पी० के माध्यम से वितरण की सुविधा दिनाँक 18.08.2026 के साथ-साथ दिनॉक 25.08.2026 को भी उपलबध रहेगी। दिनांक 05 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक अपने अन्त्योदय राशनकार्ड पर अनुमन्य मात्रा (14 किग्रा0 गेहूं 21 किग्रा० चावल कुल 35 किग्रा० खाद्यान्न प्रति कार्ड) पात्र गृहस्थी राशनकार्ड पर अनुमन्य मात्रा (02 किग्रा० गेहूं व 03 किग्रा० चावल कुल 05 किग्रा खाद्यान्न प्रति यूनिट) के अनुसार अपने उचित दर विक्रेता से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।
इसके अतिरिक्त समस्त राशन कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि इस वितरण माह में अपने राशनकार्ड में दर्ज समस्त अवशेष यूनिटों की ई-केवाईसी अपने नजदीकी उचित दर दुकान पर जाकर करा लें। ई-केवाईसी पूर्ण न होने वाली यूनिट का खाद्यान्न प्राप्त नहीं हो सकेगा तथा इस माह ई-केवाईसी पूर्ण होने पर ही सम्बन्धित यूनिट का खाद्यान्न अगले माह में प्राप्त हो सकेगा।
इस वितरण चक्र के दौरान कार्डधारक स्टॉक सीमा तक पोर्टीबिल्टी सुविधा के माध्यम से भी निर्धारित वितरण दिवसों में खाद्यान्न प्राप्त कर सकेगें। यदि किसी कार्डधारक को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने में असुविधा होती है तो वह कार्डधारक दिनांक 18 अगस्त 2026 एवं 25 अगस्त, 2026 को मोबाईल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन सुविधा (प्रॉक्सी) के माध्यम से भी खाद्यान्न प्राप्त सकते है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें