कुठौंद (जालौन)। थाना कुठौंद पुलिस ने चोरी, लूट व डकैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखविर के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बबूल की लकड़ी जिसका बजन लगभग 18 से 20 कुंतल लकड़ी के साथ अवैध असलहा व कारतूस बरामद भी किए गए हैं।
पुलिस ने 18 अगस्त की रात करीब 10:45 बजे सनगढ़ से बघावली की तरफ जाने वाले रास्ते पर ग्राम चन्द्रपुरा स्थित निजी नलकूप अशोक पोरवाल के पास चोरी की बबूल की लकड़ी से लदी खड़ी पिकअप को पकड़ा लिया गया। मौके पर मिले तीनों अपराधी अमित कुमार पुत्र माताप्रसाद दोहरे निवासी चक जगदेवपुर, थाना कोतवाली उरई ,इमरान पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी चिमनदुबे थाना जालौन ,शेख मोहम्मद उर्फ सोनू पुत्र सलामत खां निवासी धनौरा कलां थाना जालौन को गिरफ्तार किया गया। और थाना कुठौंद में ले आए। आरोपियों से पूछताछ कर तथा जामा तलाशी में 315 बोर तमंचा तथा दो अदद जिन्दा कारतूस भी बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा बताया गया कि बरामद की गई लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये के लगभग है। इसके अलावा आरोपी शेख मोहम्मद उर्फ सोनू के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से विधिक कानूनी कार्यवाही करने के उपरांत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई है। गिरफ्तार करने पुलिस टीम में पुलिस चौकी प्रभारी शंकरपुर उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, हेड कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल अमित कटियार एवं कांस्टेबल संजय यादव शामिल रहे।
जनपद जालौन क्राईम रिपोर्टर -अनूप मिश्रा














