12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

उरई। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितम्बर 2026 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु न्यायाधीश  विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल-मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी/अपर जिला न्यायाधीश  सतीश चन्द्र द्विवेदी के विश्राम कक्ष में उनकी अध्यक्षता में जिला प्रशासन के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
नोडल अधिकारी/अपर जिला न्यायाधीश  सतीश चन्द्र द्विवेदी नेे जिला प्रशासन के अपर जिला मजिस्ट्रेट (नमामि गंगे) प्रेमचन्द्र मौर्य से कहा कि वे विभिन्न उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालयों में लम्बित दाण्डिक प्रकीर्ण वादों को एवं तहसील स्तर पर लम्बित राजस्व मामलों को चिन्हित कराकर अतिशीघ्र इनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध करायें और अपने विभाग से सम्बन्धित मामलों में तत्परता से पैरवी कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में उपस्थित पुलिस विभाग के प्रतिनिधि क्षेत्राधिकारी उरई  ईशान सोनी से अपेक्षा की गयी कि वह अपने स्तर से सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को इस आशय का निर्देश निर्गत करें कि वे विभिन्न न्यायालयों से निर्गत सम्मन/नोटिसों का तामीला शत् प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें, क्यों कि यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कतिपय थानों से सम्मन/नोटिसों का तामीला सही ढंग से नहीं कराया जाता है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनाली चन्द्रा द्वारा बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि एच०ई०ओ० अरविन्द सिंह से अपेक्षा की गयी कि वह आशा बहुओं की होने वाली नियमित बैठकों में राष्ट्रीय लोकअदालत के आयोजन का प्रचार कराये जाने हेतु उन्हें निर्देशित करें तथा चिकित्सा विभाग से सम्बन्धित लम्बित तथा प्री लिटिगेशन वादों की नियत वादों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उरई को शीघ्रातिशीघ्र प्रेषित करना सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित अपर सूचना अधिकारी के प्रतिनिधि आकाश मिश्रा से उन्होंने कहा कि वह आगामी दिनांक 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार प्रिन्ट मीडिया एवं डिजीटल मीडिया के माध्यम से कराये जाने हेतु निर्देशित किया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें