जालौन। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि जनपद जालौन के उद्यमियों को अवगत कराना है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 25 से 29 सितम्बर – 2026 के मध्य इण्डिया एक्सपो सेन्टर मार्ट, ग्रेडर नोयडा में यू०पी०आई०टी०एस० 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के निर्यातक,ओ०डी०ओ०पी० उद्यमियों तथा एस०एस०एम०ई० / महिला / युवा उद्यमियों को प्रतिभाग कराया जाना है।अतः जनपद जालौन के निर्यातक ओ०डी०ओ०पी० उद्यमी तथा एस०एस०एम०ई० / महिला / युवा उद्यमी जो यू०पी०आई०टी०एस० मेले में अपने उत्पादों के साथ भाग लेना चाहते है। ऐसे समस्त निर्यातक, ओ०डी०ओ०पी० उद्यमी तथा एस०एस०एम०ई०/महिला/युवा उद्यमी मेले में भाग लेने से सम्बन्धित जानकारी कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र जालौन स्थान उरई से प्राप्त की जा सकती है।














