श्रावण मास के तृतीय सोमवार को सुबह से ही बिठूर ब्रह्मावर्त के प्रमुख घाटों पर कांवड़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। ब्रह्मावर्त घाट, महाकालेश्वर घाट समेत अन्य प्रमुख घाटों पर रविवार रात से ही कांवड़ियों का जमावड़ा शुरू हो गया था। भारी भीड़ के बीच कहीं-कहीं कांवड़ियों के बीच आपसी झड़प की स्थिति भी बनी, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार घाटों और कांवड़ मार्गों पर निगरानी करती रही।









