स्वतंत्रता दिवस पर पाठशाला में गूंजे देशभक्ति गीत, मुख्य अतिथि ने सराहा बच्चों का जज्बा
कानपुर नगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *उजियारी देवी मंदिर परिसर, मैनावती मार्ग, ख्यौरा में संचालित “शिक्षा से वंचित बच्चों की पाठशाला” में देशभक्ति औरे संस्कारों का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम गायन से हुआ।पाठशाला के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और नाटिका के माध्यम से बच्चों ने आजादी के महत्व को जीवंत कर दिया। छोटे-छोटे हाथों में तिरंगा लेकर जब बच्चों ने “सारे जहां से अच्छा” गाया तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की *मुख्य अतिथि विजय श्री , प्रधानाचार्य – जुगल देवी शिशु मंदिर स्कूल, दीनदयाल नगर रहीं। उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति की भरपूर सराहना करते हुए कहा — “संसाधनों की कमी इन बच्चों के हौसले को नहीं रोक सकती। आज इन्होंने साबित किया कि शिक्षा और संस्कार ही असली आजादी है।”
इस अवसर पर लल्लन श्रीवास्तव, एडवोकेट अनूप निगम, एडवोकेट दीपक श्रीवास्तव एडवोकेट नरेंद्र देव, मनोज त्रिपाठी,सुरेश तिवारी, कल्याण शरण मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ददन मिश्रा ने किया।
आए हुए सभी अतिथियों का पाठशाला प्रबंधक प्रकाश श्रीवास्तव एवं सचिव अरुण कुमार त्रिपाठी ने बैच और तिरंगा दुपट्टा पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। ददन मिश्रा ने कहा कि शिक्षा से वंचित बच्चों को मंच देना ही हमारा उद्देश्य है, ताकि ये बच्चे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर देश का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए। डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।









