कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 अगस्त को पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। रूरा पुलिस ने इरफान, गजनेर पुलिस ने अखिलेश तिवारी और राजपुर पुलिस ने अखिलेश को संबंधित मुकदमों में गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने 13 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया।









