श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों और शिव मंदिरों का किया निरीक्षण

कानपुर देहात में श्रावण मास के तृतीय सोमवार को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने रूरा, शिवली और रसूलाबाद थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों, शिव मंदिरों और संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और सतर्कता परखी। अधिकारियों और कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने और हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।
कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए भारी वाहनों को निर्धारित मार्गों से संचालित करने, मंदिरों में श्रद्धालुओं की व्यवस्थित लाइन लगवाने और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों और मिशन शक्ति टीमों को भी तैनात किया गया है।
इसके अलावा प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील मार्गों पर सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम तरीके से दर्शन-पूजन कराने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें