सभी ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा,श्रद्धाभाव से याद किया महापुरूषों को
कालपी (जालौन) शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाले प्रथम समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबाराव फुले और माता सावित्री बाई फुले एवं महर्षि वेदव्यास जी की झांकी ने सबका मन मोहा
कालपी आज मानव कल्याण समाज सेवा संस्थान के तत्वाधान मे शहर के दर्जन भर विद्यालयों ने सन्युक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली और आजादी के वीर सपूतों को श्रद्धा भाव से नमन किया इतना ही नहीं समाज को नई दिशा देने वाले महापुरुषों की झांकियाँ भी निकाली जिससे समाज मे एक अलग ही संदेश गयाक्षकार्यक्रम को मूर्त रूप देने मे लगे एड. दीप चंद्र सैनी, मुकेश पाल समाजसेवी औरैया, दया शंकर पाल सिकरी रहमानपुर आदि का विशेष सहयोग देखने को मिला हालांकि माँ गायत्री विद्या मंदिर उच्च तर माध्य मिक विद्या लय के मालिक ओ पी सैनी, हर्ष सैनी, प्रधानाचार्य के के द्विवेदी, जी सी आर शिक्षण संस्थान के संचालक धर्मदास पाल, वेद व्यास शिक्षण संस्थान के संचालक धर्मेन्द्र निषाद, सियारानी पब्लिक स्कूल के मालिक सुखदेव राजपूत, एकलव्य स्कूल के मालिक रजत साधक, सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रबंधक वीरपाल, आदर्श शिक्षण संस्थान के मालिक श्री पाल, व धर्मेन्द्र पाल आदि ने संयुक्त रूप से स्कूली बच्चों के उत्साह को देखते हुये तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय किया बच्चे थक न जायें इस बात का पूरा ध्यान रखते हुये रूट एक दम शॉर्ट रखा गया तिरंगा यात्रा का देश प्रेमियों ने खूब जमकर जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इतना ही नहीं बच्चे बड़े ही उत्साह मे देश भक्ति गीतों को गुन गुनाते हुये पंक्ति बद्ध तरीके से चल रहे थे और तिरंगा यात्रा खोया मंडी के पास कालपी से शुरू हुई जो खत्री चौराहा होते हुए डाक घर होते हुए दुर्गा मंदिर चौराहे के पास रानी लक्ष्मीबाई पार्क हमाओ बुंदेलखंड पार्क मे समाप्त हुई मौक़े पर नायब तहसीलदार प्रिन्स बाबू ने समापन की घोषणा की समापन के समय राष्ट्रगीत, राष्ट्र गान और वंदेमातरम् गीत गाकर बच्चों को मिष्ठान वितरित कर अपने अपने विद्यालयों को विदा कर दिया गया मौक़े पर श्रीराम बघेल, प्रमोद पाल, श्यामू पाल, बड़े पाल, भोले पाल, बाबू सिंह पाल, अश्वनी निषाद एड., लेखराज निषाद एड., आदि मौजूद रहे शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाले प्रथम समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबाराव फुले और माता सावित्री बाई फुले की झाकी माँ गायत्री विद्या मंदिर की छात्रा अनु सैनी और आरती निषाद ने बनाई थी और महर्षि वेदव्यास जी की झांकी एकलव्य स्कूल के बच्चों ने बनाई थी जिसने सबका मन मोह लिया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह स्टाफ के साथ छात्र-छात्राएं रैली में सम्मिलित होकर रैली निकाली।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









