श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कानपुर देहात में भारी वाहनों के यातायात डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। यह डायवर्जन 16 अगस्त से 17 अगस्त और 23 अगस्त से 24 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।
कानपुर नगर के चौबेपुर, कल्याणपुर, अरौल और बिल्हौर से शिवली, मैथा व रसूलाबाद की ओर आने वाले भारी वाहनों के लिए मार्ग बदले गए हैं। वहीं कन्नौज औरैया से याकूबपुर तिराहा होकर रसूलाबाद आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
जालौन से भोगनीपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों को भोगनीपुर चौराहा से घाटमपुर होकर कानपुर की ओर जाने की व्यवस्था की गई है। अकबरपुर-रूरा, बिरहाना-सिकंदरा-झींझक और रनियां-मैथा मार्ग पर भी भारी वाहनों के आवागमन पर निर्धारित समय के साथ पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा।
पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने और सड़क पर चल रही एंबुलेंस को तत्काल रास्ता देने की अपील की है। यातायात संबंधी किसी समस्या के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9454417452 और 8707083336 पर संपर्क किया जा सकता है।












