वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में पुलिस लाइन कानपुर देहात में हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों और पुलिस परिवार की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में मेहंदी, झूला, गीत-संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर तीज पर्व की परंपराओं को जीवंत किया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, सहभागिता और पारिवारिक भावना को बढ़ावा देना रहा। साथ ही, वामा सारथी की ओर से महिला सशक्तीकरण और पुलिस परिवार के कल्याण के लिए आयोजित किए जाने वाले सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में यह आयोजन खास रहा।









