पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना रूरा पर की गई जनसुनवाई

कानपुर देहात आज को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना रूरा में जन-सुनवाई करते हुये थाने पर आये फरियादियों/पीड़ितों को बारी-बारी से सुना गया व उनकी समस्याओं के विधिक, नियमानुसार तथा समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने हेतु सर्व-सम्बन्धित को आदेशित/निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर जन-सुनवाई करते हुये पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाते हुये प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सर्व-सम्बन्धित को निर्देशित किया गया व सभी थाना प्रभारियों द्वारा भी थाने पर आये फरियादियों से उनकी समस्याओं को सुनकर न्याययोचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें