80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मृति वाटिका में वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने शहीदों को नमन कर किया वृक्षारोपण, युवाओं को दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस को दिखाई हरी झंडी, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें – कपिल सिंह

कानपुर देहात। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री  राकेश सचान व जिलाधिकारी  कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जयसवाल की उपस्थिति में शहीद स्मृति वाटिका पहुंचकर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर  कैबिनेट मंत्री ने शहीद स्मृति वाटिका में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों का त्याग एवं योगदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से शहीदों के आदर्शों एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान  कैबिनेट मंत्री  राकेश सचान ने बालक एवं बालिका क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिलाधिकारी  कपिल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से खेलकूद एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें