80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में विविध कार्यक्रम आयोजित

 

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट एवं कैंप कार्यालय में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएं ।

कानपुर देहात। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट एवं कैंप कार्यालय में गरिमापूर्ण ढंग से ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट  कपिल सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी  कपिल सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता एवं विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह ने भी अपने विचार रखें तथा लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी के परिवारीजन सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें