कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में चार जागरूकता कैंप आयोजित किए गए। पुखरायां, अकबरपुर और मलासा में आयोजित कैंपों में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
07 अगस्त को पुखरायां में 22, 10 अगस्त को अकबरपुर नगर पंचायत में 15, 12 अगस्त को विकासखंड अकबरपुर में 30 तथा 14 अगस्त को मलासा में 10 उपभोक्ताओं ने सोलर प्लांट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इस तरह कुल 77 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया।
कैंपों में सोलर प्लांट लगवा चुके 22 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। परियोजना अधिकारी नेडा, विद्युत विभाग, बैंक अधिकारियों और अधिकृत वेंडरों ने लोगों को योजना के लाभ, सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पंजीकृत उपभोक्ताओं के यहां जल्द सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।









