कानपुर देहात। 14 अगस्त 2026 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कानपुर देहात पुलिस ने विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद सहित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। जिले के सभी थानों और सर्किल मुख्यालयों पर भी पुलिसकर्मियों ने मौन रखकर पीड़ितों को नमन किया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया।









