कानपुर देहात। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, 2026) के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया है कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालयों में प्रातः 08:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण तथा राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ का ओजपूर्ण गायन किया जाएगा।
इसके पश्चात प्रातः 10:00 बजे ईको-पार्क भवन में कैबिनेट मंत्री, राकेश सचान की अध्यक्षता में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के साथ देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनपद मुख्यालय पर उपस्थित रहते हुए आयोजित कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। निर्देशों का अनुपालन न करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की अनुपस्थिति को अनुशासनहीनता मानते हुए नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।









