15 अगस्त, 2026 के उपलक्ष्य में क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन

 

कानपुर देहात। जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस, के उपलक्ष्य में 15 अगस्त, 2026 को प्रातः 09:30 बजे से जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम माती द्वारा 05 कि०मी० क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन किया जा रहा है यह रेस दो वर्गो में, ओपेन पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित की जायेगी, क्रास कन्ट्री रेस ईको पार्क शहीद स्मारक गेट न0-1 से प्रारम्भ हो कर जिलाधिकारी आवास के सामने समाप्त होगी। रेस में इन्ट्री निशुल्क है। रेस हेतु नामांकन प्रातः 07 बजे से ईको पार्क शहीद स्मारक के गेट न0-1 पर किया जायेगा। विजेता व उपविजेता खिलाडियों को आकर्षण पुरस्कार प्रदान किये जायेगे ।

 

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें