कानपुर देहात में महिला खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 15 अगस्त को

कानपुर देहात। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार कानपुर देहात में विभिन्न खेलों की महिला खिलाड़ियों के लिए जिला, मण्डल एवं प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक महिला खिलाड़ी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकती हैं।
जिला स्तरीय ट्रायल दिनांक 15 अगस्त 2026 को प्रातः 08:00 बजे जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स, हॉकी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं हेतु खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जिला स्तरीय चयन के उपरांत मण्डल स्तरीय ट्रायल ग्रीनपार्क स्टेडियम, कानपुर में आयोजित होंगे। महिला एथलेटिक्स के लिए मण्डल स्तरीय ट्रायल 18 अगस्त 2026 को अपराह्न 02:00 बजे, महिला हॉकी के लिए 17 अगस्त 2026 को अपराह्न 02:00 बजे तथा महिला बैडमिंटन के लिए 17 अगस्त 2026 को सायं 03:00 बजे आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन महिला एथलेटिक्स एवं महिला बैडमिंटन के लिए 24 से 25 अगस्त 2026 तक प्रयागराज में तथा महिला हॉकी के लिए 20 से 22 अगस्त 2026 तक अयोध्या में किया जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने जनपद की इच्छुक महिला खिलाड़ियों से अपील की है कि वे नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें