अमेजन पार्सल धोखाधड़ी गिरोह के खुलासे पर कानपुर देहात एसपी सम्मानित

कानपुर देहात पुलिस की बड़ी सफलता पर अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान अमेजन पार्सल धोखाधड़ी गिरोह का सफल पर्दाफाश करने और प्रभावी पुलिसिंग के लिए दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य फर्जी नाम-पते और फर्जी सिम कार्डों का इस्तेमाल कर अमेजन से महंगे सामान ऑनलाइन मंगाते थे। डिलीवरी प्रक्रिया के दौरान फर्जी तरीके से ऑर्डर कैंसिल कर पूरा रिफंड हासिल कर लेते थे। इसके बाद हीट गन की मदद से पार्सल खोलकर असली सामान निकाल लेते और उसकी जगह नकली या डमी सामान रखकर पैकेट को दोबारा सील कर देते थे। मामले में पुलिस दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, छह फर्जी सिम कार्ड, एक दोपहिया और एक चारपहिया वाहन बरामद किया। इसके अलावा अभियुक्तों के बैंक खातों में जमा करीब दो लाख रुपये की धनराशि फ्रीज कराई गई है।
वहीं, पुलिसिंग में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए कानपुर देहात के सात थानों में ई-मालखाना पोर्टल का शुभारंभ भी किया गया। इस व्यवस्था में मुकदमाती माल को यूनिक क्यूआर कोड से पंजीकृत किया जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही संबंधित केस प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध हो सकेगी।
इससे मालखाने में रखे साक्ष्यों की निगरानी, जवाबदेही और ट्रैकिंग आसान होगी तथा विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा। कार्यक्रम में कानपुर जोन और कानपुर परिक्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें