कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने समेत विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 604 वाहनों का चालान किया।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और जरूरी दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।









