चोरी की शक्कर के 411 बोरे बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात में मध्य प्रदेश पुलिस और कानपुर देहात पुलिस के संयुक्त सहयोग से चोरी का माल खरीदने और बेचने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। देवास जिले के इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मूसानगर पुलिस की मदद से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई 12 अगस्त 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 704/2026 से संबंधित मामले में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में जालौन के कोटरा निवासी 24 वर्षीय अनुज सिंह, मूसानगर निवासी 34 वर्षीय गोविन्द और 18 वर्षीय विशाल साहू शामिल हैं।
अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने अशोक लीलैंड ट्रक संख्या यूपी 78 एमएन 1569 बरामद किया। ट्रक से सफेद और नीले रंग की 50-50 किलोग्राम वजन वाली शक्कर की कुल 411 बोरियां बरामद हुईं। इसके अलावा चार लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई।
मध्य प्रदेश पुलिस की टीम ने कानपुर देहात के मूसानगर थाना पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। बरामद चोरी के माल और ट्रक को कब्जे में लेकर गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें