कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। रूरा, रनियां, भोगनीपुर, मंगलपुर और शिवली थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की।
रनियां पुलिस ने एक अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं भोगनीपुर, मंगलपुर और शिवली थाना पुलिस ने भी विभिन्न मामलों में वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 15 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।














