कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा अभियान, 238 वाहन चालकों के चालान

कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 238 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से हेलमेट पहनने, वैध दस्तावेज साथ रखने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें