नाबालिग को धमकाकर जेवर और नकदी मंगवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। भोगनीपुर थाना पुलिस ने नाबालिग को डरा-धमकाकर उसके घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी मंगवाने के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को सिद्धार्थ सचान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि उनके नाबालिग पुत्र को धमकाकर घर से जेवर और ₹1.53 लाख नकद मंगवाए गए, जिन्हें बाद में एक सुनार को बेच दिया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशुतोष सचान उर्फ आशु और ऋषभ गुप्ता उर्फ गोलू को पुखरायां के पटेल चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने मिलकर यह साजिश रची थी। आशुतोष ने नाबालिग को डराकर घर से जेवर मंगवाए, जबकि ऋषभ ने उन्हें गलाकर बेच दिया और प्राप्त रकम का हिस्सा आशुतोष को दे दिया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें