कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बात सुनी और निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण का भरोसा देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए।












