ऐरवाकटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

औरैया।अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐरवाकटरा थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिधूना रोड से कुदरकोट जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर राकेश कुमार (47) निवासी ग्राम फैजुल्लापुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 19 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तारी 30 जुलाई 2026 को शाम करीब 4:02 बजे उपनिरीक्षक विमल कुमार के नेतृत्व में की गई। अभियुक्त के खिलाफ थाना ऐरवाकटरा में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट: गौरव कुमार पोरवाल, ऐरवाकटरा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें