कानपुर देहात। कृषक बंधुओं को उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने सूचित किया है कि जनपद कानपुर देहात में कृषि विभाग द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू (ब्त्ड) योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इन योजनाओं के अंतर्गत एग्रीग्रेटर,कस्टम हारिंग सेन्टर, फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन, लेजर लैंड लेवलर, पावर ऑपरेटेड चैफ कटर, ऑयल मिल विद फिल्टर, कल्टीवेटर, रोटावेटर, थ्रेसर, मक्का शेलर, पावर टिलर, पावर वीडर, तिरपाल, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर, ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट/मिनी ऑयल मिल, मिनी राइस मिल, सुपर सीडर, जीरो टिल सीड ड्रिल, बेलिंग मशीन, बैच ड्रायर, सोलर ड्रायर, बेलर, दाल मिल, राइस ट्रांसप्लांटर, पोटैटो प्लांटर, पोटैटो डिगर, कंबाइंड हार्वेस्टर, ग्राउंडनट डिगर, मल्टीक्रॉप प्लांटर, मिलेट मिल, पैकिंग मशीन, न्यूमैटिक प्लांटर, स्ट्रॉ रीपर, सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर कम बाइंडर,मेज सेलर,मिलेट पार्लर, मिलेट प्रसंस्करण,पैकिंग सह विपरण केंन्द्र तथा अन्य कृषि यंत्रों की बुकिंग दिनांक 16 जुलाई, 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जो दिनांक 10 अगस्त, 2026 को रात्रि 12ः00 बजे तक खुली रहेगी,बुकिंग हेतु टोकन धनराशि का विवरण निम्नानुसार है-
रु10,001 से रु 1,00,000 तक अनुदान वाले कृषि यंत्रों हेतु रु 2,500/-
रु 1,00,000 से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों हेतु रु 5,000/-।
ई-लॉटरी में चयनित न होने वाले कृषकों की बुकिंग धनराशि नियमानुसार वापस किए जाने का प्रावधान है, इच्छुक कृषक विभागीय पोर्टल ूूूण्ंहतपबनसजनतमण्नचण्हवअण्पद ष् पर कृषि यंत्रों हेतु बुकिंग (वित्तीय वर्ष 2026-27)ष् के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन/बुकिंग कर सकते हैं यदि निर्धारित अवधि में प्राप्त आवेदन निर्धारित लक्ष्य से अधिक होते हैं, तो लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (क्स्म्ब्) के समक्ष विभागीय पोर्टल पर ई-लॉटरी के माध्यम से विकास खंडवार लक्ष्य के सापेक्ष किया जाएगा।









