कुठौंद जालौन। भाटिया पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गुरुजी सर्वेश्वरानंद हिमालय सर्वोच्च परम सत्ता ब्रह्मविद् वरिष्ठ परमहंस मौनी महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान गुरुजी ने विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताते हुए कहा कि गुरु जीवन को सही दिशा देने वाला प्रकाश स्तंभ होता है। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनने, अनुशासन का पालन करने तथा शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।
विद्यालय परिवार ने गुरुजी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर -अनूप मिश्रा









